Gorakhpur News: हिंदुस्तान पेट्रोलियम की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब, जानें पूरी खबर

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) एलपीजी क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सक्षम अभियान के तहत रविवार को सहजनवां में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित करीब 200 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग…पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) एलपीजी क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सक्षम अभियान के तहत रविवार को सहजनवां में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित करीब 200 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया।

 पेट्रोल-डीजल की बचत और प्रदूषण

साइकिल रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश भारती ने सक्षम का झंडा दिखाकर किया। रैली सहजनवां के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर “ईंधन बचाओ, देश बनाओ”, “साइकिल चलाओ, स्वास्थ्य बढ़ाओ” जैसे नारे लगाए। रैली के दौरान आमजन को पेट्रोल-डीजल की बचत और प्रदूषण कम करने के लिए जागरूक किया गया।

लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार 

इस अवसर पर एचपीसीएल एलपीजी के उपमहाप्रबंधक एम. महेश बाबू ने कहा कि यदि सप्ताह में कम से कम एक दिन लोग साइकिल का उपयोग करें तो ईंधन की खपत में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। इससे न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना एक सरल, सस्ता और प्रभावी उपाय है, जो पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है।

पीढ़ियों के लिए संसाधनों को बचाया

क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश भारती ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल जैसे जीवाश्म ईंधन सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं। ऐसे में उनका विवेकपूर्ण उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने की आदत डालें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधनों को बचाया जा सके।

 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन 

रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप कप सेट भेंट किए गए। वहीं, लकी ड्रॉ के माध्यम से दो प्रतिभागियों-अभिषेक गिरी और द्रौपदी स्कूल की छात्रा सौम्या चौबे-को साइकिल पुरस्कार में दी गई, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सहजनवां थाना प्रभारी पंकज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे, जिससे रैली शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मार्केटिंग अधिकारी शिशिर दूबे, बिक्री अधिकारी आकाश कुशवाहा, प्रधानाचार्य चंद्र भूषण पांडेय, सूरज शुक्ला, रामेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साइकिल रैली ने सहजनवां में ईंधन संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक सकारात्मक संदेश

 

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 8 February 2026, 5:01 PM IST

Advertisement
Advertisement