गोरखपुर में विवाहिता का छलका दर्द, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित एक भावुक प्रेस वार्ता के दौरान एक विवाहिता महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण के प्रयास और जान से मारने की धमकी जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए।

Gorakhpur: गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित एक भावुक प्रेस वार्ता के दौरान एक विवाहिता महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण के प्रयास और जान से मारने की धमकी जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए। प्रेस वार्ता के दौरान पीड़िता शशि किरण सिंह कई बार भावुक हो गईं और न्याय की गुहार लगाई।

2 मार्च 2025 को हुई थी शादी

पीड़िता शशि किरण सिंह ने बताया कि उनकी शादी 2 मार्च 2025 को रवि प्रताप सिंह निवासी अक्षरधाम कॉलोनी, बरगदवा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर से हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने अपनी आर्थिक क्षमता से बढ़कर विवाह किया, इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से शादी से पहले और बाद में लगातार दहेज की मांग की जाती रही।

लाखों रुपये लेने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, ससुराल वालों ने दबाव बनाकर उनके पिता से जेठ उदय प्रताप सिंह के बैंक खाते में अलग-अलग तिथियों में कुल 3 लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके अलावा 1 लाख रुपये नकद भी लिए गए। वरछा और तिलक के दौरान भी नकद धनराशि दी गई, लेकिन दहेज की मांग खत्म नहीं हुई।

मैनपुरी में बैंक खातों में 22.77 करोड़ रुपये की जमा धनराशि का रहस्य सुर्खियों में, जानिये पूरा मामला

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

शशि किरण सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर 2025 को जेठानी की मृत्यु के बाद जेठ उदय प्रताप सिंह की नीयत और खराब हो गई।

यौन शोषण के गंभीर आरोप

पीड़िता ने बताया कि 25 सितंबर 2025 की सुबह जेठ उदय प्रताप सिंह ने उनके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद 14 नवंबर 2025 को जेठ उदय प्रताप सिंह और ननदोई अमित निरंजन सिंह ने मिलकर उनके साथ गंभीर अश्लील हरकतें कीं। किसी तरह उन्होंने साहस दिखाकर खुद को बचाया।

Gorakhpur News: गोरखपुर में सैकड़ों परिवारों के बेघर होने का खतरा, जानिए ऐसा क्या हुआ?

एफआईआर के बाद भी नहीं थमा उत्पीड़न

इन घटनाओं से परेशान होकर पीड़िता ने थाना चिलुआताल में एफआईआर संख्या 0804 दर्ज कराई। आरोप है कि एफआईआर के बाद भी आरोपियों के हौसले कम नहीं हुए। 14 दिसंबर 2025 को आरोपी उनके मायके पहुंचे और मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी। इस संबंध में 18 दिसंबर 2025 को थाना गोला में भी लिखित शिकायत दी गई।

प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

प्रेस वार्ता में शशि किरण सिंह ने कहा कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए अमित निरंजन सिंह, रवि प्रताप सिंह और उदय प्रताप सिंह जिम्मेदार होंगे। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

रायबरेली में डबल सनसनी: महिला की हत्या, आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

अंत में पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करबद्ध निवेदन किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 20 December 2025, 6:13 PM IST