हिंदी
भारती सिंह बनीं दूसरी बार मां (Img Source: X/bharti.laughterqueen)
Mumbai: टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, लेखक-निर्माता हर्ष लिंबाचिया दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारती ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी से उनके परिवार और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। फिलहाल कपल की ओर से सोशल मीडिया या मीडिया में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन करीबी सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, बच्चे का जन्म आज हुआ है और मां-बेटा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस नए मेहमान के आने से भारती और हर्ष के घर का माहौल खुशियों से भर गया है। कपल इस नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित है। हालांकि, बच्चे के नाम और अन्य जानकारी को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को टीवी की सबसे पॉपुलर और एंटरटेनिंग जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने साथ मिलकर कई बड़े और चर्चित शोज़ में काम किया है। इनमें ‘हुनरबाज़: देश की शान’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘हम तुम और Them’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे शोज़ शामिल हैं।
जहां भारती अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वहीं हर्ष ने एक सफल लेखक और होस्ट के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में NCB ने दायर की चार्जशीट
भारती और हर्ष की पहली मुलाकात साल 2009 में ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला और कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2017 में शादी कर ली। शादी के बाद भी यह जोड़ी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में साथ-साथ आगे बढ़ती रही।
साल 2022 में भारती और हर्ष पहली बार माता-पिता बने थे। उनके पहले बेटे का नाम लक्ष सिंह लिंबाचिया, जिसे प्यार से गोला कहा जाता है। गोला की क्यूट वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं और फैंस उसे खूब प्यार देते हैं।
भारती और हर्ष सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी फैमिली लाइफ, बेटे गोला और रोजमर्रा के मजेदार पलों की झलक फैंस के साथ शेयर करते हैं। इसके अलावा दोनों मिलकर एक पॉडकास्ट भी होस्ट करते हैं, जिसमें उनकी केमिस्ट्री और ह्यूमर लोगों को खूब पसंद आता है।
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को होने वाले हैं ट्विन्स? वायरल Video से फैंस को लगा बड़ा झटका, जानिए सच्चाई
दूसरे बच्चे के आने की खबर के बाद फैंस बेसब्री से भारती और हर्ष की ऑफिशियल पोस्ट और नन्हे मेहमान की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है।
इस नए सदस्य के साथ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का परिवार और भी खुशहाल हो गया है। आने वाले दिनों में कपल की ओर से इस खुशखबरी पर आधिकारिक घोषणा और तस्वीरें सामने आने की उम्मीद है।
Location : Mumbai
Published : 19 December 2025, 12:24 PM IST
No related posts found.