हिंदी
बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। जिससे आरोपी की पहचान मुश्किल हो रही थी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की यह खबर
महिला को किया Kiss
मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमें एक बाइक सवार युवक ने बीच सड़क पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की है। महिला की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह घटना 20 मई की है। जब एक महिला अपनी बेटी के साथ बुर्का पहने गली से गुजर रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक सामने आया। जिसने अचानक अपनी बाइक रोकी। युवक ने बिना किसी चेतावनी के महिला को Kiss कर दिया और उसके बाद अभद्र टिप्पणी करते हुए फरार हो गया। महिला पहले तो चौंक गई, लेकिन तुरंत ही उसने आरोपी को गालियां दी और चीखते हुए विरोध किया। इसके बावजूद आरोपी बाइक पर तेज रफ्तार में भाग निकला।
बाइक पर नंबर प्लेट नहीं
घटना की पूरी जानकारी और आरोपी की हरकतें गली में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। हालांकि, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। जिससे आरोपी की पहचान मुश्किल हो रही थी। फिर भी पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपित को पकड़ने की कोशिश में लगी है।
आरोपी की पहचान में हो रही दिक्कत
घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि, फुटेज में आरोपी का चेहरा स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे उसकी पहचान में दिक्कत हो रही है।
पुलिस का बयान
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, "लिसाड़ी गेट के अहमद नगर इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बाइक सवार युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। हम उसे जल्द गिरफ्तार करेंगे।"
सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?
सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट है कि बाइक सवार युवक ने महिला के पास आकर बाइक रोकी और फिर अचानक उस पर हमला किया। महिला के विरोध के बावजूद आरोपी ने उस पर कमेंट किया और मौके से फरार हो गया। वीडियो में आरोपी की बाइक का नंबर प्लेट न दिखाई देना पुलिस के लिए एक बड़ा चुनौती बन गया है। फिर भी पुलिस उम्मीद कर रही है कि अन्य जांचों से जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जा सकेगा।
महिला को आया गुस्सा
घटना के बाद महिला बुरी तरह से आहत हो गई थी, लेकिन उसने तुरंत विरोध करते हुए आरोपी को गालियां दी और पुलिस को सूचना दी। महिला का कहना है कि उसने पहले कभी भी ऐसी घटना का सामना नहीं किया था और यह बेहद शर्मनाक था।