UP में कूट्टू का आटा खानें से 73 लोग का हुआ ये हाल, जानें क्या है पूरी खबर?

नवरात्री में कई लोग पूरे 9 दिन का उपवास रखते है। ऐसे में काफी लोग कुट्टू के आटे की पूड़ियां बनाकर खाते हैं। इसमें आयरन, कार्बोहाइ आदि भरपूर होते है। इसे व्रत में ही नहीं रेगुलर भी खाकर फायदे ले सकते हैं। लेकिन आजकल मार्केट में कुट्टू के आटे में मिलावट हो रहे हैं।

Updated : 20 March 2026, 2:23 PM IST
google-preferred

lucknow:  नवरात्री में कई लोग पूरे 9 दिन का उपवास रखते है। ऐसे में काफी लोग कुट्टू के आटे की पूड़िया बनाकर खाते हैं। इसमें आयरन, कार्बोहाइ आदि भरपूर होते है। इसे व्रत में ही नहीं रेगुलर भी खाकर फायदे ले सकते हैं। लेकिन आजकल मार्केट में कुट्टू के आटे में मिलावट हो रहे हैं। जो कि यूपी में दिखा है जहां 60 से ज्यादा लोग बीमार हो गए।

कुट्टू का आटा खाने से  25 लोगों की हालत

जानकारी के मुताबिक, बिजनौर के नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में नवरात्र के दौरान कुट्टू का आटा खाने से लगभग 25 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी पीड़ितों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पातल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा की आटे के सेवन से लोगों को उल्टी दस्त और पेट दर्द की समस्या हुई है। इस घटना ने खाद्य विभागों की गंभीर लापरवाही की पोल खोल दी है। वहीं मामले में प्रशासन जांच में जुट गई है। वहीं बुलंदशहर में भी 38 लोग कूट्टू के आटे की पकड़ी खान से बिमार हो गए हैं। सभी मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा।

मस्जिद में क्रूरता की हदें पार, इमाम ने कर्मचारी को बाथरूम में बंद कर जिंदा जलाया; पढ़ें सनसनीखेज खबर

कुट्टु के आटे की कैसे करें पहचान?

कुट्टू के आटे एक ग्लूटेन- फ्री फूड है, जो व्रत में इसे खूब खाया जाता है, लेकिन हर आटा शुद्ध नहीं होता। ऐसे में आप कुट्टू के आटे में मिलावट को उसके रंग से पहचान सकते हैं। जब आप मार्केट में कुट्टू के आटा लेने जाएं तो उसके रंग को ध्यान से देखें। आटा हल्के भूरे या धूसर रंग का शुद्ध होता है वहीं अधिक सफेद या ज्यादा चमकीला दिखे तो इसमें मिलावट हे सकती है।

रायबरेली में दबंगों का आतंक! दुकान पर कब्जे करने की कोशिश, विरोध करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, SP ऑफिस पहुंचा पूरा परिवार

मिलावटी दौर में खुद का ध्यान

जानकारी के मुताबिक, वहीं ताजा कुट्टू के आटे में खुशबू होती है वहीं अगर इसमें केमिकल जैसे गंध या बदबू आए, तो इसका मतलब खराब या मिलावट हो सकता है। इसलिए आटा को सही से पहचान करके ही लेना चाहिए। आज के मिलावटी दौर में खुद का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 20 March 2026, 2:23 PM IST

Advertisement