हिंदी
मस्जिद में क्रूरता की हदें पार (फोटो सोर्स-गूगल)
Tonk: राजस्थान के टोंक जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 मार्च को, जिले के डिग्गी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलमंडा गांव में, एक मस्जिद के इमाम ने अपने ही कर्मचारी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसे युवक को तत्काल इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया, जबकि आरोपी इमाम वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। रिपोर्टों के अनुसार, पिनारा नामक एक कर्मचारी जो मस्जिद में 'हाकिम' (देखभाल करने वाले) के तौर पर काम करता था। उसको एक बाथरूम के अंदर बंद कर दिया गया, उस पर पेट्रोल डाला गया और फिर आग लगा दी गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।
इस घटना में घायल युवक का शरीर लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस गया और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है और फिलहाल स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही हैं।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि घटना से ठीक एक दिन पहले इमाम और कर्मचारी के बीच कोई विवाद हुआ था। यह कहा-सुनी हिंसक रूप ले गई, जिसके चलते आरोपी ने गुस्से में आकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। आरोपी इमाम की पहचान आबिद अब्दुल राशिद के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से ही फरार है। दोनों के बीच विवाद ठीक एक दिन पहले हुआ था। इसके बाद, गुस्से में आकर इमाम ने कर्मचारी को बाथरूम में बंद कर दिया, उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।
Israel Strike in Syria: दक्षिणी सीरिया में कमांड सेंटर पर IDF का बड़ा हमला, कई सैन्य ठिकाने तबाह
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और निवासी इस अमानवीय कृत्य से स्तब्ध हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Location : Tonk
Published : 20 March 2026, 12:38 PM IST
Topics : Mosque Fire Rajasthan News Tonk Crime Tonk Mosque