शर्मानाक! बिजनौर में 50 साल वृद्ध महिला के साथ हैवानियत, जंगल ले जाकर किया ये हाल

बिजनौर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 साल की वृद्ध महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। वहीं मौके से युवक फरार हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

Updated : 1 October 2025, 2:29 PM IST
google-preferred
बिजनौर: उत्तर प्रदेश केबिजनौर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 साल की वृद्ध महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। वहीं मौके से युवक फरार हो गए। इस घटना  से इलाके में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पल्लवाला गाँव का है। 50 साल की वृद्ध महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया   वृद्ध महिला शादी समारोह में घरेलू काम करने गई थी। ऐसे में लौटते समय महिला को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए। इस दौरान वृद्ध महिला के साथ मारपीट किया। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म करके मौके से  फरार हो गए।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक,  पीड़ित महिला घटना के बाद थाने पहुंची और अपनी आपवीती बताई। इस मामले का संंज्ञान लेते हुए  पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। यह मामला सामने आते ही जनपद बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पूरा मामला धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पल्लवाला गांव का है।
समाज और राष्ट्र के लिए  काफी चिंता का विषय
गौरतलब है कि आज के समय में ऐसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। जो समाज और राष्ट्र के लिए  काफी चिंता का विषय है,  वो भी जब एक वृद्ध महिला के साथ इस प्रकार की वारदाता सामने आती रहती है। जो लोगों को दहशत में डाल दे। इस प्रकार की खबर एक जिले की नहीं है ब्लकि  हर  जिले से कुछ ना कुछ अपराध  सामने आते रहते हैं।

Location : 
  • Bijnor

Published : 
  • 1 October 2025, 2:29 PM IST

Advertisement
Advertisement