अलीगढ़ जंक्शन से 14 साल बाद इनामी अपराधी को एसटीएफ ने दबोचा

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रेस नोट संख्याः 117 दिनांक 14-04-2026 के अनुसार 14 वर्षों से पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 April 2026, 4:49 PM IST
google-preferred

Lucknow: एसटीएफ ने 14 वर्षों से पुलिस अभिरक्षा से फरार ₹50,000 के इनामी आरोपी को Aligarh जंक्शन से दबोचा लिया। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वर्ष 2012 में पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त रजनीश उर्फ राजेश उर्फ चन्द्रभान वर्तमान में अपनी पहचान छुपाकर Mathura में रह रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ फील्ड यूनिट बरेली की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की और उसे अलीगढ़ जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के समय अभियुक्त को थाना राजकीय रेलवे पुलिस, अलीगढ़ लाया गया और पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिक कार्रवाई हेतु हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रजनीश उर्फ राजेश उर्फ चन्द्रभान पुत्र सूरजभान निवासी कजरौठ थाना इगलास, जनपद Aligarh बताया गया है। वर्तमान में वह गिर्राजधाम कॉलोनी, महोली रोड, थाना हाईवे, जनपद मथुरा में छद्म रूप से रह रहा था।

गिरफ्तारी की योजना और कार्रवाई

एसटीएफ को लगातार फरार व इनामी अपराधियों की तलाश के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अब्दुल कादिर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। टीम में उपनिरीक्षक धूम सिंह के नेतृत्व में कई पुलिसकर्मी शामिल थे। सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी बढ़ाई और अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस कर उसे रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।

Lucknow News: हंसते-खेलते परिवार ने क्यों चुना मौत का रास्ता? मां-बेटे की मौत; सुसाइड नोट में छिपा राज

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने बी.फार्मा की पढ़ाई बैंगलोर से की थी और बाद में रुड़की में नौकरी कर रहा था। इसी दौरान पारिवारिक विवाद और रिश्तों में तनाव के चलते उसने आपराधिक घटना को अंजाम दिया। उसके खिलाफ वर्ष 2010 में मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन में हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसने सोनू चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

फरारी और पहचान छुपाकर रहना

वर्ष 2012 में अलीगढ़ जंक्शन पर पेशी के दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया। फरारी के दौरान उसने अपनी पहचान बदलकर दिल्ली, राजस्थान और मथुरा में रहकर पुलिस से बचने की कोशिश की।

Lucknow: मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दिया बड़ा बयान

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास और न्यायिक अभिरक्षा से फरारी के मामले शामिल हैं। वर्तमान में उसे जीआरपी अलीगढ़ में दाखिल कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे 14 साल से फरार एक शातिर अपराधी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है।

Location :  Lucknow

Published :  14 April 2026, 4:49 PM IST

Advertisement