नोएडा में मजदूरों के हिंसक आंदोलन के बाद नौकरानी के बदले तेवर, महिलाओं ने कहा- अब हम मैड्स को पीटेंगे, जानें पूरा मामला

बड़ी-बड़ी सोसाइटियों और सेक्टरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं का कहना है कि उनका वेतन बढ़ाया जाए। नहीं तो वे काम बंद कर देंगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 14 April 2026, 7:05 PM IST
google-preferred

Noida: नोएडा में एक तरफ जहां मजदूरों का आंदोलन हिंसक रूप ले चुका है, वहीं दूसरी ओर सोसाइटी और फ्लैट्स में काम करने वाली महिलाओं के तेवर भी बदलते नजर आ रहे हैं। घरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं का कहना है कि उनकी सैलरी बढ़ाई जाए। यदि सैलरी नहीं बढ़ाई गई तो वे भी आंदोलन को उग्र रूप दे सकती हैं।

नोएडा के हालात तनावपूर्ण

कुछ महिला कामगारों का यह भी कहना है कि अगर कोई घरेलू सहायिका कम वेतन में काम करने को तैयार होती है, तो उसके खिलाफ विरोध किया जाएगा। इस समय नोएडा के हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।

Thar खरीदने वालों को झटका, Mahindra ने फिर बढ़ाए SUV के दाम, जानें नई कीमत

250 से ज्यादा कारों को जलाया गया

पिछले कुछ दिनों से नोएडा में स्थिति पुलिस नियंत्रण से बाहर बताई जा रही है। हालात यह हैं कि बीते 48 घंटों में 250 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा 350 से ज्यादा कार शोरूम समेत फैक्ट्रियों और कंपनियों में तोड़फोड़ की गई है।

200 से ज्यादा लोग हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन इसके बावजूद जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। मजदूरों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है और अब घरेलू कामगार महिलाओं ने भी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है।

बदायूं में पासपोर्ट ऑफिस पर मंडराया खतरा! धमकी ने उड़ा दिए होश, किसने भेजा वो खौफनाक ई-मेल?

मैड्स को दी मारपीट की चेतावनी

बड़ी-बड़ी सोसाइटियों और सेक्टरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं का कहना है कि उनका वेतन बढ़ाया जाए। नहीं तो वे काम बंद कर देंगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं चेतावनी देती नजर आ रही हैं कि यदि वेतन नहीं बढ़ाया गया तो वे घरों में काम नहीं करेंगी। इसके अलावा जो महिलाएं काम करने जाएंगी, उनके साथ मारपीट की जाएगी।

Location :  Noida

Published :  14 April 2026, 7:05 PM IST

Related News

Advertisement