हिंदी
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कारें
Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-62 के आईथम हाइट्स में गुरुवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा टल गया। शटरिंग पास की कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरी, जिससे एक दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डीसीपी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, घटना 15 अक्टूबर 2026 को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में हुई। बताया गया कि तेज आंधी के कारण आयशम हाइट्स कंपनी की निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरकर पड़ोसी कंपनी की पार्किंग में जा गिरी। उस समय पार्किंग में कई गाड़ियां खड़ी थीं, जो इसकी चपेट में आ गईं।
गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति शटरिंग की चपेट में नहीं आया। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Noida
Published : 15 October 2026, 3:07 PM IST