महराजगंज: भीषण आगजनी में दर्जनों किसानों की फ़सल राख, कई परिवारों के सामने रोटी का संकट

जिले के नौतनवा तहसील के लक्ष्मीपुर अंतर्गत गुजरवलिया शंकर मिश्र के सिवान में बीते 10 अप्रैल को भीषण आगजनी की घटना में किसानों का लगभग 40 एकड़ फ़सल जलकर राख हो गया। जिसमे कुछ अंत्यत ही गरीब परिवार के किसानों का फ़सल जलकर ख़ाक हो गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 April 2026, 6:46 PM IST
google-preferred

Nautanwa (Maharajganj): जिले के नौतनवा तहसील के लक्ष्मीपुर अंतर्गत गुजरवलिया शंकर मिश्र के सिवान में बीते 10 अप्रैल को भीषण आगजनी की घटना में किसानों का लगभग 40 एकड़ फ़सल जलकर राख हो गया। जिसमे कुछ अंत्यत ही गरीब परिवार के किसानों का फ़सल जलकर ख़ाक हो गया। जिससे उनके समक्ष रोजी- रोटी का संकट उत्पन्न हो गया।ऐसे दैवीय विपदा के समय गांव के समाजसेवी प्रेमसागर,समर यादव ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए करीब 40 से अधिक किसानों के मध्य प्रत्येक परिवार 50-100 किलो राशन वितरण किया। उन्होंने कहा कि परिवार के जीवकोपार्जन का एकमात्र सहारा खेती के फ़सल का नुकसान हो जाने से कई परिवारों पर संकट आ खड़ा हुआ है। ऐसे विपदा के समय में ये छोटी सी मदद उस परिवार को कुछ राहत प्रदान करेगी।

50 से अधिक किसानों का फ़सल नुक्सान

बीते 10 अप्रैल के भीषण आगजनी में गुजरवलिया शंकर मिश्र गाँव के रामअचल, चिरकुट, कैलाशी, साधुशरण, बाबूलाल, चंदन, हरिप्रसाद, अशोक, रामवृक्ष, चंदिका, विनोद, सोनम, विश्वनाथ समेत लगभग 70 किसानों का फ़सल जलकर राख हो गया। इसमें कई परिवार बेहद ही गरीब तबके के है।

जनप्रतिनिधियों की उदासीनता

गाँव के ग्रामीणों ने बताया की इस भीषण आगजनी में कई परिवारों के सामने रोज रोटी का संकट आ गया है। लेकिन अब तक कोई भी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुधि लेने के लिए नही पहुंचे।

“संविधान की रक्षा जरूरी”- अम्बेडकर जयंती पर सपा सांसद आदित्य यादव का बड़ा बयान

तहसील प्रशासन की कारवाई

आगजनी के घटना के बाद नौतनवा तहसील के नायाब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच लेखपाल के माध्यम से सभी पीड़ित किसानों का डाटा एकत्र किया, और रिपोर्ट बनाकर शासन को मुआवजे के लिए रिपोर्ट प्रेषित किया है।

Location :  Maharajganj

Published :  14 April 2026, 6:46 PM IST

Advertisement