Lucknow: मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दिया बड़ा बयान

लखनऊ में आयोजित मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही महिलाओं के साथ साथ अखिलेश यादव ने कई बड़े मुद्दों पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 March 2026, 3:06 PM IST
google-preferred

Lucknow: Akhilesh Yadav ने लखनऊ में आयोजित मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं और सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

महिला वोटरों को साधने की कोशिश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ संकेत दिए कि उनकी पार्टी महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।

20 कैटेगरी में दिए जाएंगे सम्मान

इस समारोह में मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान के तहत 20 अलग-अलग श्रेणियों में महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना बताया गया।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आंदोलनों को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी आवाज उठाता है, उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। उनका कहना था कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना ठीक नहीं है।

बंगाल चुनाव को लेकर भी उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बड़े स्तर पर संसाधन और लोगों की तैनाती की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ स्तर पर पैसे बांटे जा रहे हैं और चुनाव के बाद यही तंत्र उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा।

लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल

उन्होंने मथुरा में साधु-संत की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब पुलिस से राजनीतिक काम लिया जाएगा तो कानून-व्यवस्था कैसे बनी रहेगी।

LPG और महंगाई पर तंज

एलपीजी सिलेंडर को लेकर उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मुकद्दर होगा तो सिलेंडर मिलेगा, नहीं तो लाइन में लगा रहना पड़ेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के समय में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है।

महिलाओं की परेशानी पर जोर

अपने भाषण के अंत में अखिलेश यादव ने दोहराया कि आज महिलाओं की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 22 March 2026, 3:06 PM IST

Advertisement