Fatehpur News: घर का दरवाजा खुला तो रहे सब दंग, गांव से लेकर थाने तक हड़कंप

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के मेंवली गांव में एक युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किचन में उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 August 2026, 6:58 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मेंवली गांव में एक युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

किचन में फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, मेंवली गांव निवासी नीशू का शव घर के किचन में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब उसे इस हालत में देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Fatehpur: कहां गया विकास, बारिश में त्रिलोकीपुर गांव की सड़कें हुई जलमग्न, नौनिहालों को जलभराव के बीच जाना पड़ रहा स्कूल

परिजनों से नाराज होने की चर्चा

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, युवती किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज बताई जा रही थी। हालांकि, उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Fatehpur: मानदेय नहीं तो काम नहीं! जानिए कर्मचारियों के हड़ताल का FMD अभियान पर क्या पड़ा असर?

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर पहुंची ललौली थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Location :  Fatehpur

Published :  10 August 2026, 6:58 PM IST

Advertisement