Crime News: अयोध्या केस में नया मोड़, हत्या के बाद करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा… कोर्ट में परिवाद दर्ज

अयोध्या में ट्रक फाइनेंस से जुड़े एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हत्या के बाद फाइनेंस और बीमा कंपनियों के साथ मिलकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर कोर्ट में परिवाद दर्ज हुआ है। मामले में 30 मई को बयान दर्ज होगा, जिससे जांच की दिशा तय होगी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 6 May 2026, 5:54 PM IST
google-preferred

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के बाद ट्रक फाइनेंस और बीमा से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाया गया है। यह मामला एसीजेएम प्रथम कोर्ट में पहुंच चुका है, जहां पीड़ित पक्ष की ओर से परिवाद दर्ज कराया गया है। मामले की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बृजेश यादव की शादी मनीषा यादव से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया। पीड़ित पिता का आरोप है कि पत्नी, साला और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर साजिश रचते हुए बृजेश यादव की हत्या की। हत्या के इस मामले में आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं, लेकिन अब इस पूरे घटनाक्रम में एक नया पहलू सामने आया है।

फाइनेंस और बीमा क्लेम में गड़बड़ी के आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्या से पहले बृजेश यादव के नाम पर कई ट्रकों का फाइनेंस कराया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और फिर फाइनेंस कंपनियों के साथ मिलकर कथित धोखाधड़ी की गई।

Balrampur News: जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज… अब खुद भरें डेटा; जानें कैसे

आरोप है कि कोटक महिंद्रा फाइनेंस के जरिए बीमा क्लेम लेकर करोड़ों रुपये हासिल किए गए। वहीं, न्यू इंडिया इंश्योरेंस से क्लेम लेने के बाद ट्रकों को जब्त कर श्रीराम फाइनेंस के यार्ड में खड़ा कर दिया गया। इन आरोपों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पीड़ित पिता का कहना है कि यह सिर्फ हत्या का मामला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आर्थिक साजिश भी है, जिसमें कई पक्ष शामिल हो सकते हैं।

30 मई को अगली सुनवाई

मृतक के पिता की शिकायत पर संबंधित कंपनियों के मैनेजरों के खिलाफ भी परिवाद दर्ज किया गया है। एसीजेएम प्रथम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए वादी का बयान दर्ज करने के लिए 30 मई की तारीख तय की है।

Gorakhpur News: सुरक्षा, सम्मान व… मिशन शक्ति के तहत चला जागरूकता अभियान

वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं और न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने अयोध्या में सनसनी फैला दी है।

Location :  ayodhya

Published :  6 May 2026, 5:54 PM IST

Advertisement