फर्जी सेना भर्ती के नाम पर ठगी का खेल! पूरे नेटवर्क की जांच की मांग, भाकियू ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
मैनपुरी के थाना एलाऊ में दर्ज फर्जी सेना भर्ती और सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने साइबर, बैंकिंग रिकॉर्ड, एफएसएल जांच और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।