

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनाव प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से लगभग सभी चुनाव से संबंधित सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेंगी। कैसे, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
मदर ऑफ ऑल एप
New Delhi: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। इस महत्वपूर्ण चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, भरोसेमंद और सरल बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने एक वन-स्टॉप डिजिटल ऐप ‘ECINET’ लॉन्च किया है, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल एप’ भी कहा जा रहा है। इस ऐप के जरिए लगभग सभी चुनाव से संबंधित सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।
ECINET ऐप चुनाव आयोग के 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशन को एक साथ जोड़ता है। इस ऐप के माध्यम से मतदाता, चुनाव अधिकारी, राजनीतिक दल और अन्य हितधारक चुनाव संबंधी सभी जानकारियां और सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप के कुछ फीचर्स जून 2025 में केरल, गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल के उपचुनावों में पहले लागू किए गए थे, लेकिन बिहार चुनाव में इसे पहली बार पूरी क्षमता के साथ इस्तेमाल किया जाएगा।
1. वोटर पंजीकरण: नए मतदाता पंजीकरण और मौजूदा विवरण अपडेट करना बेहद आसान होगा।
2. चुनावी सूची जांच: एक क्लिक में मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
3. मतदाता जानकारी: डिजिटल फोटो वाले वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और मतदान केंद्र व चुनाव तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
4. उम्मीदवार विवरण: ‘नो योर कैंडिडेट (KYC)’ फीचर से उम्मीदवारों की जानकारी और आपराधिक रिकॉर्ड देखना संभव होगा।
बिहार चुनाव (सोर्स- गूगल)
5. शिकायत और फीडबैक: चुनाव उल्लंघनों की शिकायत फोटो या वीडियो सबूत के साथ दर्ज की जा सकेगी।
6. रियल-टाइम रिजल्ट: लाइव चुनाव परिणाम और मतदान प्रतिशत की जानकारी मिलेगी।
1. बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव: अब अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं, सभी सेवाएं एक ऐप में उपलब्ध होंगी।
2. सुलभ और सरल: डिजिटल डिवाइड कम करने में मदद मिलेगी, जिससे अधिक लोग चुनाव में भाग लेंगे।
3. कुशल कार्यप्रणाली: बूथ स्तर से लेकर राज्य चुनाव अधिकारियों तक डेटा प्रबंधन और रिपोर्टिंग आसान होगी।
4. पारदर्शिता: सुरक्षित और सटीक डेटा हैंडलिंग के माध्यम से चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
ECINET ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है। आयोग का उद्देश्य है कि यह ऐप भारतीय नागरिकों के लिए चुनाव प्रक्रिया को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाए।
जैसे-जैसे बिहार चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ECINET ऐप मतदाताओं और चुनाव अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल समाधान साबित होगा। यह ऐप चुनाव प्रक्रिया को आसान, भरोसेमंद और पारदर्शी बनाने में मदद करेगा, जिससे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी जा सकेगी।