Bihar News: दरभंगा के विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संजय सरावगी बने बिहार के बीजेपी अध्यक्ष

संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे दरभंगा से लगातार जीतते रहे और नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी संगठन मजबूत होगा और आगामी चुनावों में रणनीतिक लाभ मिलेगा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 December 2025, 4:51 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार भाजपा में बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी ने दरभंगा के विधायक और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद लिया गया। संजय सरावगी इस बार मंत्रिमंडल में जगह न मिलने के बावजूद सीधे पार्टी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

जानें कौन हैं संजय सरावगी

संजय सरावगी ने नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया है और दरभंगा से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। वे वैश्य समाज से आते हैं और उनके सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण पार्टी ने उन्हें बिहार भाजपा का नेतृत्व सौंपा है।

बिहार की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी बड़ी खबर: कई सीनियर IAS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के DM का ट्रांसफर

सरावगी का राजनीतिक पृष्ठभूमि

संजय सरावगी का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ, जहां उन्होंने लगभग 10 साल तक विभिन्न पदों पर संगठनात्मक कार्य किए। 1999 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री के रूप में चुना गया। इसके बाद 2001 में दरभंगा नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष बने और 2002 में दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से पार्षद निर्वाचित हुए। 2003 में दरभंगा जिला भाजपा के महामंत्री पद पर कार्य किया।

2005 से लगातार हैं विधायक

विधायक के रूप में उन्होंने पहली बार फरवरी 2005 में दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। इसके बाद वे नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार विधायक निर्वाचित हुए। 2017 में वे बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति भी रहे। फरवरी 2025 में उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री चुना गया। संजय सरावगी मिथिलांचल का जाना-माना चेहरा हैं और वैश्य समुदाय से आते हैं, जो भाजपा का कोर वोट बैंक माना जाता है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और चुनावी रणनीति को नई दिशा मिलेगी।

बिहार सदन में सियासी बवाल, तेजस्वी ने तोड़ी रीत; चिराग की पार्टी ने उठाए बड़े सवाल

संगठनात्मक जिम्मेदारियां

संजय सरावगी अब पार्टी के सभी जिला और ब्लॉक स्तर के कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, युवा और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम लागू करना, स्थानीय मुद्दों पर संवाद बढ़ाना और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना शामिल हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से बिहार भाजपा का संगठन मजबूत और सक्रिय बनेगा।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 15 December 2025, 4:51 PM IST