हिंदी
एसपी सोमेंद्र मीणा
Maharajganj: जनपद में पुलिस विभाग में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने एक उपनिरीक्षक, 16 निरीक्षकों सहित कुल 84 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस तबादला सूची में महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है, जिससे विभाग में संतुलन और कार्य क्षमता को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
जारी सूची के अनुसार लंबे समय से पुलिस लाइन में संबद्ध चल रहे कई पुलिसकर्मियों को अब फील्ड में तैनाती दी गई है। इनमें अनघ कुमार, मनीष पटेल समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न थानों और महत्वपूर्ण स्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Maharajganj News: आज से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ, जानें क्या बोले RSS प्रचारक?
देखे पूरी सूची


पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस व्यापक तबादले को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल कार्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही, बेहतर पुलिसिंग और जनता के बीच विश्वास कायम करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।
तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नई तैनाती के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को किस प्रकार सुदृढ़ बनाते हैं और अपराध नियंत्रण में कितनी प्रभावशीलता लाते हैं।
Location : Maharajganj
Published : 19 March 2026, 7:03 PM IST
Topics : Maharajganj News police Police news transfer UP News