हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम की आंखमिचौली लगातार जारी है। बीते कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। यूपी में अगले दो दिन तक आसमान साफ रहेगा, इसके बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा और प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी होगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दो से तीन दिनों के बाद यूपी में बारिश भी होगी और ओले भी गिरेंगे मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 01 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा जिसके चलते ज्यादातर राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
यह भी पढें: यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, कई सीनियर IAS अफसरों के तबादले
मौसम विभाग का अलर्ट
यूपी में मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दी है कि 1 मार्च से 3 मार्च के तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। हालांकि, 4 मार्च से मौसम में सुधार होने लगेगा।
Published : 28 February 2024, 12:00 PM IST
Topics : IMD Rain uttar pradesh weather अलर्ट उत्तर प्रदेश ओलावृष्टि बरसात मौसम