हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने देर रात बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में कई आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कार्मिक विभाग ने आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: यूपी में कई आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों की DM बदले गये
तबादलों की सूची
1) रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन नियुक्त।
2) बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम की जिम्मेदारी।
3) राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बने। राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे।
4) रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास की जिम्मेदीर।
5) चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं।
6) विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बनाये गये।
7) पी गुरु प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए।
8) बलकार सिंह को नए आवास आयुक्त की नई जिम्मेदारी।
9) मनोज सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया।
10) आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बनाये गये।
Published : 28 February 2024, 11:10 AM IST
Topics : IAS Lucknow officer transfer uttar pradesh अधिकारी आईएएस उत्तर प्रदेश तबादले लखनऊ