हिंदी
जयपुर: राजस्थान में भजनलाल शर्मा द्वारा नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों को उनके कार्यालय में अस्थायी तौर पर पदस्थापित किया गया।
1998 बैच के आईएएस अधिकारी टी. रविकांत को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही 2007 बैच की आईएएस अधिकारी आनंदी को मुख्यमंत्री का सचिव और आईएएस अधिकारी डॉ सौम्या झा (2017 बैच) को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

कार्मिक विभाग ने शुक्रवार दोपहर इस आशय का आदेश जारी किया। विभाग का कहना है कि इन अधिकारियों का पदस्थापन अस्थायी तौर पर किया गया है और ये अपने अपने वर्तमान पद का कार्य भी देखते रहेंगे।
टी वी रविकांत इस समय प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा शिक्षा विभाग) हैं। आनंदी शासन सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग) और डॉ सौम्या मुख्य कार्यकारी अधिकारी (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) हैं।
भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार दोपहर ही यहां राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उसके तुरंत बाद ही यह आदेश जारी किया गया।
Published : 15 December 2023, 4:29 PM IST
Topics : आईएएस अफसर जयपुर ट्रांसफर तबादला भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान
No related posts found.