किसान जनजागरण अभियान के तहत कांग्रेस ने किया...

डीएन ब्यूरो

बुधवार को कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने किसान जन जागरण अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन किया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खूबर...

एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल
एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल


अमेठी: जिला कांग्रेस कमेटी ने आज संसदीय क्षेत्र की सभी पाँच तहसील मुख्यालयों पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया और सभी तहसीलों का घेराव किया। विधानसभा तिलोई क्षेत्र के अन्तर्गत मोहनगंज कोतवाली के बगल गौशाला मैदान  में किसानो एंव कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा  कि  देश व प्रदेश की सरकार केवल नफरत व हिंसा फैलाने का कार्य कर रही है। जिले के किसानों का बुरा हाल है जिसे समय पर खाद, बिजली, पानी तो मिल नही पाता बल्कि किसानों के खेतों में पैदा अनाज बिचौलियों के माध्यम से औने-पौने दामों में बेचा जा रहा है।

जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने तिलोई एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी को किसान की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। पीसीसी सदस्य एवं तेजतर्रार नेता सुनीता सिंह ने कहा  कि कांग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत एक माह से लगातार अमेठी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाखों किसानों से मिल उनकी समस्याओं  का फार्म भर रहे थे। जिसमें अधिकतर किसानों ने बिजली, पानी, खाद, घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी और आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान की जानकारी दी गई। जिसका हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते हैं और शासन से मांग करते हैं कि किसानों व आम जनमानस की समस्याओं का  तुरंत समाधान निकाला जाए। 

विधानसभा प्रभारी माता प्रसाद वैश्य ने जन जागरण अभियान के समापन के अवसर पर कहा कि आज पूरा देश जाति व मजहब के नाम पर जल रहा है किसान खून के आंसू रो रहा है- ऐसे हालात की पूर्ण  जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ केंद्र व प्रदेश की सत्ता  है।  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  सूर्यमणि ओझा  ने वर्तमान सरकार पर केवल हिंदू, मुस्लिम, पाकिस्तान और जिन्ना, जामिया, शाहीन बाग पर  राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यह अति निंदनीय है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव बजरंग सिंह ने अपने उद्बोधन में किसानों की समस्याओं को दोहराते हुए कहा कि हम भारतवासी किसान को भगवान के रूप में ही मानते हैं। किसान देश की आवाम का अन्नदाता है। किसान सुखी - तो सब सुखी। सरकार  बदले की भावना से  कार्य कर रही है जो ठीक नहीं है । अन्त  में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने भी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का  तंज कसा और  कहा कि संघर्षों में डटकर- जनसेवा के पथपर- आओ साथ चलें सब मिलकर का मंत्र भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिया वहीं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पांडे एवं सक्रिय कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह ने एक सुर में कहा कि हम डरने वालो में नहीं अमेठी के आम जनमानस व कांग्रेस परिवार के हक की लड़ाई हम मरते दम तक लड़ते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह, आई पी माली, राजेश पांडेय, अजहरुल हक, जियाउल, रऊफ, नीरज मिश्र, सहित भारी तादात लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवबजरंग सिंह ने किया जिला  अध्यक्ष ने किसानो की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तिलोई तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी को सौपा।










संबंधित समाचार