हिंदी
हाथरस: हसायन कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बरसामई के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। कार में कुल 9 लोग सवार थे। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार सवार सभी लोग अलीगढ़ के एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर बरसामई के पास नहर में पलट गई। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने सभी कार सवार लोगों को बाहर निकाला।
मरने वालों में दो मासूम बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घायल और मृतकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा दिया गया है।
हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने डाइनामाइट न्यूज़ से बताया कि कार में कुल 9 लोग सवार थे। इस हादसे में 2 बच्चे, 1 महिला और 1 पुरूष की मौत हो गई है। 5 अन्य लोग घायल थे जिन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Published : 14 February 2025, 12:00 PM IST
Topics : hathras news Hathras Police Hindi News Road Accident wedding हसायन कोतवाली थाना क्षेत्र हाथरस हाथरस न्यूज़