भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट, सीबीएसई परीक्षाओं के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, एडवाइजरी जारी

दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट और 17 फरवरी से सीबीएसई परीक्षाओं के चलते ट्रैफिक व्यवस्था सख्त की गई है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर छात्रों को प्राथमिकता देने और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने की तैयारी की है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 February 2026, 5:47 AM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी में 16 से 20 फरवरी के बीच हाई प्रोफाइल एआई इम्पैक्ट समिट और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दिल्ली पुलिस ने पहले ही सार्वजनिक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है ताकि छात्रों और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। शहर के प्रमुख इलाकों खासकर प्रगति मैदान के आसपास यातायात दबाव बढ़ने की आशंका जताई गई है।

भारत मंडपम में होगा बड़ा आयोजन

पांच दिवसीय ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ का आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा होगी। सम्मेलन में अत्याधुनिक तकनीकों के लोकतंत्रीकरण और ग्लोबल साउथ देशों में एआई की सुलभ और किफायती उपलब्धता पर खास फोकस रहेगा।

दिल्ली में रफ्तार बनी काल: देहरादून से लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, मां-बेटी की मौत

समिट का थीम लोग, ग्रह और प्रगति रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह आयोजन एआई पर सहयोग के लिए भारत के विजन को वैश्विक मंच पर परिभाषित करेगा।

सीबीएसई परीक्षाओं के चलते अतिरिक्त सतर्कता

इसी बीच 17 फरवरी से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। ऐसे में हजारों छात्र अलग अलग परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बनाकर विशेष व्यवस्था की है।

पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रवेश पत्र या परीक्षा कार्यक्रम दिखाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दें और उन्हें समय पर केंद्र तक पहुंचने में मदद करें। परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

गाजीपुर में दोहराया दिल्ली वाला कांड, बिना बैरिकेडिंग खोदा गया गड्ढा, बाइक सवार की मौत

वैश्विक नेताओं की मौजूदगी

विदेश मंत्रालय के अनुसार समिट में कई देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। जिन प्रमुख नामों ने भागीदारी की पुष्टि की है उनमें इमैनुएल मैक्रों, लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, पेड्रो सांचेज पेरेज-कास्टेजोन और शेरिंग तोबगे शामिल हैं। इसके अलावा यूरोप और एशिया के कई अन्य राष्ट्राध्यक्ष और नीति निर्माता भी शामिल होंगे।

इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन और बोर्ड परीक्षाओं के एक साथ होने से राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 February 2026, 5:47 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement