हिंदी
धमतरी में भीषण हादसा
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को नेशनल हाईवे-30 पर खपरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का धमतरी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचे शवों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सभी जवान कार में सवार होकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान सुबह खपरी के पास जवानों की कार पहुंची और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क हादसा होते देख आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, एएसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ और सिविलियन चालक हीरा लाल नागर (निवासी पड़रिया, रीवा) के रूप में हुई है। वहीं, अभियान राय नामक एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई, कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
धमतरी में दिलदहालाने वाला हादसा
हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर धमतरी जिला अस्पताल की मर्चुरी भिजवाया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़ा ट्रक दुर्घटना का मुख्य कारण बना।
नोएडा: कार में मिला लड़का-लड़की का शव, दोनों की गोली लगने से मौत
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर की आंख लगना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर ही है, उसके बाद ही सही कारण सामने आ सकेगा।
इस हादसे ने सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। एक साथ चार जवानों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।
Location : Dhamtari
Published : 14 February 2026, 2:25 PM IST
No related posts found.