Bijapur IED Blast: नक्सलियों के IED ब्लास्ट में DRG का जवान शहीद, 3 घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में DRG का जवान हो गया, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। यह घटना भोपालपटनम थाना इलाके के नेशनल पार्क क्षेत्र के उल्लूर जंगल में हुई। जवान एंटी नक्सल अभियान पर निकले थे। घायल जवानों का इलाज जारी है।