हिंदी
नई दिल्ली: देश में आज रविवार को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश ने अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ सैन्य ताकत का भी परिचय कराया। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं।
कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत की सामरिक ताकत के साथ ही सांस्कृतिक विविधता की भी झलक देखी। कर्तव्य पथ में भारतीय सशस्त्र बल की वेटरन झांकी का प्रदर्शन किया गया।
सारे जहां से अच्छा की धुन पर निकाली परेड
300 कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सारे जहां से अच्छा...की धुन के साथ परेड की शुरुआत की। इसके बाद परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अवनीश कुमार ने सलामी दी।

रविवार को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों एवं संगठनों की 15 झांकियां प्रदर्शित की गई।

सीआरपीएफ के बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दल में 51 पुरुष और 49 महिला बैंडवादक शामिल रहे। बैंड ने देश के हम हैं रक्षक की धुन पर मार्च किया।
परेड में कई अन्य चीजें भी पहली बार देखने को मिली, जैसे तीनों सेनाओं (थलसेना, वायुसेना, नौसेना) की झांकी देखने को मिली।

सेना की द गार्ड्स शाखा के ब्रिज दल, पंजाब रेजीमेंट और राजपूत रेजीमेंट की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। साथ ही कैप्टन रितिका खारेता के नेतृत्व में सिग्न्ल कॉर्प्स की टुकड़ी ने मार्च किया।

सेना की इंफेंट्री कॉलम ने कर्तव्य पथ पर दुनिया को अपनी आधुनिक ताकत की झलक दिखाई। परेड के दौरान सेना की एटीवी, स्पेशल मॉबिलिटी वाहन दिखाई दिए।

परेड की शुरुआत में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने परेड की। इंडोनेशियन नेशनल आर्म्ड फोर्सेस के इस दल में 190 सदस्य शामिल हैं
कर्तव्य पथ पर प्रलय मिसाइल का प्रदर्शन
कर्तव्य पथ पर पहली बार प्रलय मिसाइल को पेश किया गया। इसे भारत में ही डीआरडीओ और आरसीआई ने मिलकर बनाया है।
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सामाजिक न्याय मंत्रालय की झांकी प्रदर्शित की गई। इस झांकी में आदिवासी विकास और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन की झलक दिखाई गई।
Published : 26 January 2025, 12:06 PM IST
Topics : DynamiteNews HindiNews India karttavy path ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist New Delhi Republic Day parade Strategic cultural strength TrendingNews