UP Crime: होली पर माहौल बिगाड़ने वाले 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानें पूरी खबर

होली के अगले दिन मारपीट करके समाजिक सौहार्द बिगड़ने वाले 5 अभियुक्ता सहित 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। रायबरेली के कस्बा बछरावां में होली पर्व के अवसर पर किन्नर पक्ष की गौरी पाण्डेय के घर पर नृत्य कार्यक्रम चल रहा था, पढ़ें पूरी खबर

रायबरेली: मामाला 5 मार्च का है। थाना क्षेत्र बछरावां, जनपद रायबरेली के कस्बा बछरावां में होली पर्व के अवसर पर किन्नर पक्ष की गौरी पाण्डेय के घर पर नृत्य कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें मुस्लिम पक्ष के कुछ युवक भी होली खेल रहे थे। लगभग दिन के 2:30 बजे मुस्लिम पक्ष द्वारा अपने लड़कों को होली खेलने से मना करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो बढ़कर कहासुनी, धक्का-मुक्की व मारपीट में बदल गया।

क्या है पूरी खबर?

सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना में कुल 7 व्यक्ति घायल हुए, जिनका उपचार सीएचसी बछरावां में कराया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत 02 घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया, जिनकी स्थिति सामान्य बतायी गयी है। प्रकरण में थाना बछरावां पर अभियोग पंजीकृत कर 11 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया।

UP Crime: गोरखपुर में रास्ते के विवाद में हुआ हंगामा, जानें क्या है पूरी खबर?

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

आज थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा 6 अभियुक्तगण  इदरीश पुत्र हसनू, साहिल पुत्र इदरीश, आमिर पुत्र हसनू , मो0 आरिफ पुत्र हसनू ,अकबर पुत्र इदरीश, सुहैल पुत्र नादिर निवासीगण किला मोहल्ला वार्ड नं0-2 कस्बा व थाना बछरावां जनपद रायबरेली व 5 अभियुक्तागण राबिया बानो पत्नी मो0 आमिर, सानिया पुत्र इस्लाम , आलिया पुत्री इदरीश, आफिया पुत्र इदरीश, आशिया पत्नी इरफान पुत्री इदरीश निवासीगण किला मोहल्ला वार्ड नं0-2 कस्बा व थाना बछरावां जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

यूपीएससी CSE 2025 में भोपाल के ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल कर रचा इतिहास, जानिये सफलताा के पीछे की कहानी

 पिटाई का वीडियो सीसीटीवी मे क़ैद

वहीं रायबरेली में मामूली विवाद को लेकर एक युवक को उसी के गाँव के युवकों ने जमकर पीटा है। पिटाई का वीडियो सीसीटीवी मे क़ैद हुआ है। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव का है। यहाँ के रहने वाले हिमांशु उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि तभी गांव के ही रहने वाले आलोक उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, प्रिंस व अचल उपाध्याय समेत छः लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छः लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Location : 
  • RaeBareli

Published : 
  • 6 March 2026, 6:46 PM IST

Advertisement
Advertisement