हिंदी
हाथरस: यूपी के हाथरस डबल मडर केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बच्चियों का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है।
बहनों का हत्यारा भाई गिरफ्तार
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बुधवार देर रात दोस्त के साथ मिलकर युवक ने दो मासूम चचेरी बहनों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। चाचा व चाची पर भी जानलेवा हमला किया। दोनों की हालत गंभीर है। अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू (जेएन) मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। शिक्षक पैरालाइसिस से पीड़ित हैं। एक वर्ष से बेड रेस्ट पर हैं। देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर लिया। उनके पैर में गोली लगी है।
आरोपियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। दंपती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बच्चियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। दंपती के मोबाइल फोन भी आरोपी ले गए हैं। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Published : 24 January 2025, 11:44 AM IST
Topics : Criminal Arrest Double muder case Dynamite News Hathras Hathras Police Manoj Tibrewal Aakash murder UP Police uttar pradesh क्राइम