नागरिकता संशोधन कानूनः मुंबई के छात्रों का विरोध प्रदर्शन, किया क्लास का बहिष्कार

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में जोरों से प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में कई कॉलेजों के छात्रों का प्रदर्शन अभी भी बरकरार है, वहीं अब मुंबई के छात्रों ने भी प्रदर्शन करते हुए क्लास का बहिष्कार किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 16 December 2019, 10:10 AM IST
google-preferred

मुंबईः असम, दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन तेज होता दिखाई दे रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। छात्रों ने सोमवार को क्लास और फील्ड वर्क का बहिष्कार करने का फैसला किया है। छात्रों का कहना है कि जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और नॉर्थ ईस्ट की कुछ यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की है जिसके खिलाफ वे विरोध जाहिर करेंगे। पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

बता दें कि रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस द्वारा जबरदस्ती घुसकर कथित तौर पर छात्रों के साथ मारपीट करने के विरोध में जामिया, जवाहर लाल नेहरू और दिल्ली विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र पुलिस मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया है। जिसके बाद शिक्षकों सहित छात्रों ने पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ लोग नारेबाजी कर रहे हैं।

आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स को भी परिसर में तैनात किया गया है। इन विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए मुंबई में भी TISS के छात्रों ने पढ़ाई के बहिष्कार का फैसला किया है।

Published : 
  • 16 December 2019, 10:10 AM IST

Advertisement
Advertisement