Guwahati Airport: पीएम मोदी ने किया नए टर्मिनल-2 का उद्घाटन, जानें इसमे क्या-क्या है खास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया। करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस नेचर-थीम्ड टर्मिनल की वार्षिक क्षमता 1.31 करोड़ यात्रियों की है। आधुनिक डिजिटल सुविधाओं, ‘स्काई फॉरेस्ट’ और असम की संस्कृति से प्रेरित डिज़ाइन इसे खास बनाते हैं।