फ्रिज में पत्नी का सिर काटकर छिपाने वाला कातिल कैसे पहुंचा मौत के घाट? गुवाहाटी के इस सनसनीखेज हत्याकांड ने उड़ा दी सबकी नींद

गुवाहाटी में पत्नी रिया तालुकदार की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी रामानुज गोस्वामी की सोमवार तड़के मौत हो गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 14 September 2026, 1:52 PM IST
google-preferred

Guwahati: असम के गुवाहाटी में अपनी पत्नी रिया तालुकदार की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी रामानुज गोस्वामी की सोमवार तड़के मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय रामानुज नरकासुर पहाड़ी के पास चलती पुलिस गाड़ी से कूद गया। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौत हो गई।

मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय हुई घटना

पुलिस के अनुसार, रामानुज की सात दिन की पुलिस रिमांड रविवार को खत्म हो गई थी और उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले उसे रूटीन मेडिकल जांच के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस गाड़ी से कूद गया।

यह भी पढ़ें - Guwahati Airport: पीएम मोदी ने किया नए टर्मिनल-2 का उद्घाटन, जानें इसमे क्या-क्या है खास?

पत्नी की हत्या; सिर फ्रिज में रखा

रामानुज गोस्वामी पर अपनी पत्नी रिया तालुकदार की हत्या के बाद उसके शव के साथ बेहद बेरहमी से पेश आने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर की सुबह कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। बहस बढ़ने पर रामानुज ने कथित तौर पर रिया की हत्या कर दी उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को फ्रिज के अंदर रख दिया। रामानुज पेशे से कैब ड्राइवर था और गुवाहाटी के बेल्टोला इलाके के बशिष्ठपुर में एक फ्लैट में अपनी पत्नी के साथ रहता था।

तीन दिन बाद सरेंडर किया

पुलिस के अनुसार, रामानुज ने हत्या के तीन दिन बाद 6 सितंबर की रात को सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके फ्लैट से रिया का धड़ और कटा हुआ सिर बरामद किया।

यह भी पढ़ें - Guwahati: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, कागज एवं रसायन बरामद

कैमरे पर कहा- कोई पछतावा नहीं

8 सितंबर को पुलिस कस्टडी में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय रामानुज ने कथित तौर पर मीडिया से कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है और वह इसके लिए माफी नहीं मांगेगा। उसने यह भी दावा किया कि जेल से रिहा होने पर वह एक कथित "शुगर डैडी" को मार डालेगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रामानुज को ड्रग्स की लत थी और उसने गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में कई बार इलाज कराया था।

Location :  Guwahati

Published :  14 September 2026, 1:52 PM IST

Related News

Advertisement