हिंदी
गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी जिले में पुलिस ने कथित तौर पर नकली नोटों का लेन-देन करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हतिगांव थाना क्षेत्र के दखिनगांव में एक घर पर छापा मारा और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने 500 रुपये के 26 नकली नोट और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले रंगीन कागज एवं रसायन की दो बोतलें समेत अन्य चीजें बरामद कीं।
अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान निजाम अली, हफीजुर रहमान, अब्दुल रजाक, मुनींद्र हजारिका और अतीकुर रहमान के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच जारी है।
Published : 14 October 2023, 1:14 PM IST
Topics : असम कागज गिरोह गुवाहाटी नकली नोट पांच गिरफ्तार पुलिस भंडाफोड़ रसायन बरामद
No related posts found.