हिंदी
जम्मू: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) प्रभारी भरत सिंह सोलंकी (Bharat Singh Solanki) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर नफरत और सांप्रदायिक विभाजन की राजनीति (Politics) में शामिल होने का आरोप (Allegation) लगाया और कहा कि कांग्रेस देश में शांति और सद्भाव का माहौल बहाल कर सकती है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा पर देश (Country) में लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करने का भी आरोप लगाया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सोलंकी ने डोडा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा प्रतिशोध, नफरत और सांप्रदायिक विभाजन (Communal Divide) की राजनीति में लगी हुई है... भाजपा लोकतांत्रिक माहौल को खराब कर रही है और उसने देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म कर दिया है। कांग्रेस हमेशा एकजुट करने वाली भूमिका निभाएगी।’’
रैली में जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के प्रमुख विकार रसूल वानी और पार्टी के संयुक्त सचिव मनोज यादव भी शामिल थे।
Published : 19 January 2024, 1:49 PM IST
Topics : accused AICC Bharat Singh Solanki bjp Hate अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आरोप जम्मू भरत सिंह सोलंकी भाजपा