Gorakhpur: कुत्ते के भौंकने को लेकर हमला, पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को दबोचा
गोरखपुर में मामूली विवाद हिंसक वारदात में बदल गई। इसका ताजा उदाहरण रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां कुत्ते के भौंकने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से बुरी तरह पीट दिया गया। घटना के बाद आरोपी को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।