अजय राय की अध्यक्ष पद से छुट्टी, आराधना मिश्रा को मिली यूपी कांंग्रेस चीफ की कमान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले शुक्रवार को कांग्रेस संगठन में बड़ा उलटफेर हुआ है। दिल्ली में देर रात तक चली मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस हाईकमान ने अजय राय को हटाकर रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।