HBD Rahul Gandhi @54: राहुल गांधी के जन्म दिन पर दिल्ली से रायबरेली तक विशेष आयोजन, दिग्गज नेता और हस्तियां दे रहे बधाई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 June 2024, 2:58 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उत्तर से लेकर दक्षिण समेत पूरे देश में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

देश के दिग्गज नेता और हस्तियां राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होर्षोल्लास के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने राहुल को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर कांग्रेस दफ्तर तालियों को गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

राजधानी दिल्ली से लगभग 600 किलोमीटर दूर राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में उनके जन्मदिन पर भव्य आयोजन किये जा रहे हैं। रायबरेली कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने केक काट कर अपने सांसद और नेता जन्मदिन मनाया। 

इस मौके पर रायबरेली में मरीजों को फल और विकलांगों को साइकिलें भी वितरित की गईं। 

रायबरेली में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके हजारों साल जीने की कामना की।

रायबरेली के कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के साथ रायबरेली की जनता का प्यार और आशीर्वाद है। लोग उनको प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। 

रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर ने राहुल के जन्मदिन पर भंडारा कराया। राहुल के जन्मदिन पर रायबरेली में कहीं फल तो कहीं शरबत वितरण किया जा रहा है। 

देश भर के कांग्रेसियों में खासा उत्साह है और राहुल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Published :  19 June 2024, 2:58 PM IST

Related News

Advertisement