जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आग लगने से कारखाना और दो मकान क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आग लगने की एक घटना में एक कारखाना और दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 December 2023, 11:13 AM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आग लगने की एक घटना में एक कारखाना और दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'आग रविवार को देर रात लगी और इसने दो मकानों और एक कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।'

डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया तथा आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण पता लगाया जा रहा है।

Published :  4 December 2023, 11:13 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement