कश्मीर के लिए बदलेगा अमेरिकी रुख: ट्रैवल एडवाइजरी होगी जारी, यूएस पर्यटकों से गुलजार होगी घाटी?
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर में मुलाकात के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि घाटी में सुधरते सुरक्षा हालात को देखते हुए अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी मौजूदा ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है, जिससे अमेरिकी पर्यटकों के आने का रास्ता साफ होगा।