श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो फ्लाइट, नवी मुंबई से आ रहा था विमान

नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की उड़ान श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान वीडीजीएस पोल से टकरा गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 4 September 2026, 11:39 AM IST
google-preferred

Srinagar: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह पार्किंग के दौरान इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान 'विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम' (VDGS) पोल से टकरा गया। अच्छी बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित रहे; किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, नवी मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) को सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर 6 पर पार्क किया जा रहा था, तभी वह VDGS पोल से टकरा गई।

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्रियों को उतारने के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले एयरोब्रिज के बजाय मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें - Srinagar Fire: मदरसे में भीषण आग से मचा हड़कंप, दमकलकर्मी समेत 3 घायल; पढ़ें पूरी खबर

श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि इस घटना से एयरपोर्ट के कामकाज में कोई रुकावट नहीं आई और सभी फ्लाइट सर्विस सामान्य रूप से चलती रहीं। अधिकारियों ने पुष्टि की कि तय प्रक्रियाओं के अनुसार घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। VDGS पोल से टक्कर की असल वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

श्रीनगर एयरपोर्ट के बड़े विस्तार की योजना

इस बीच श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास को लेकर अहम कदम उठाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए लगभग 1,667 करोड़ की योजना तैयार की गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर एयरपोर्ट की यात्री क्षमता काफी बढ़ जाएगी। मौजूदा सुविधाओं के विस्तार के बाद, एयरपोर्ट में सालाना लगभग 10 मिलियन (एक करोड़) यात्रियों को संभालने की क्षमता विकसित होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  Srinagar Accident: CRPF की बंकर गाड़ी नहर में गिरी, 9 जवान घायल…राजौरी में घुसपैठ नाकाम

विस्तार प्रोजेक्ट 2031 तक पूरा होगा

जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीनगर एयरपोर्ट सिविल एन्क्लेव विस्तार प्रोजेक्ट को 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और साथ ही जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

Location :  Srinagar

Published :  4 September 2026, 11:38 AM IST

Advertisement