निरंजनी बाग में आधी रात दिखा गुलदार: सीसीटीवी में कैद हुई हलचल, दहशत में स्थानीय निवासी
श्रीनगर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में से एक निरंजनी बाग में आधी रात गुलदार दिखाई देने से सनसनी फैल गई। सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आवासीय क्षेत्र में घूमते गुलदार के बाद लोग सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं और वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।