फिरोजाबाद: नशे में धुत पति बना हैवान, हाथ-पैर बांधकर पत्नी की खौफनाक हत्या, पोस्टमार्टम में पेट से निकला बेलन

नशे में धुत पति हैवान बन गया, उसने अपनी पत्नी को ऐसी मौत दी कि पुलिस के साथ पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की भी रूह कांप गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 August 2024, 3:21 PM IST
google-preferred

फिरोजाबाद: नशे में धुत एक पति हैवान बन गया। उसने अपनी पत्नी को ऐसी मौत दी कि पुलिस के साथ पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की भी रूह कांप गई। पत्नी के शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे। उसे रस्सी से बांधकर डंडे से बुरी तरीके से पीटा गया था। दांतों से भी काटा गया था।

इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया गया, जो पोस्टमार्टम के दौरान पेट से निकला। फिलहाल, हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में उसके भाई फरार हैं। धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। 

10 साल पहले हुई थी शादी 

बता दें कि मूल रूप से इटावा की रहने वाली रेशमा (28) का विवाह 10 वर्ष पूर्व फिरोजाबाद के सुरजीत से हुआ था। शादी के बाद से ही रेशमा की अपने पति सुरजीत से नहीं पट रही थी, क्योंकि, सुरजीत नशे का आदी थी। बीते सोमवार को भी सुरजीत शराब के नशे में धुत होकर घर आया था।

बहस के बाद की खौफनाक हत्या 

तभी पत्नी रेशमा से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद सुरजीत ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। उसने रस्सी से रेशमा के हाथ-पैर बांध दिए और उसे डंडे से जमकर पीटा। क्रूरता की हद तो तब हो गई जब उसने रेशमा के प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया।

रेशमा की मौत पर उसके भाई अवधेश ने सुरजीत के अलावा उसके भाई प्रशांत और संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें अब सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published : 
  • 8 August 2024, 3:21 PM IST

Advertisement
Advertisement