दोस्त की नाबालिग बेटी को तीन महीने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मां को भेजीं अश्लील तस्वीरें

मुरादाबाद में तीन महीने से लापता 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने अलीगढ़ से मुक्त कराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें मां को भेजने का आरोप है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 16 October 2026, 6:11 PM IST
google-preferred

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म और उसकी अश्लील तस्वीरें परिजनों को भेजने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, करीब तीन महीने से लापता 16 वर्षीय किशोरी को उसके पिता के दोस्त ने कथित तौर पर अगवा कर अपने घर में बंधक बना लिया था। आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी राजकुमार उर्फ बिट्टू उर्फ अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचने और किशोरी को मुक्त कराने का दावा किया है।

तीन महीने से लापता थी किशोरी

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजकुमार की मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से दोस्ती थी। इसी संबंध के चलते उसका दोस्त के घर आना-जाना था। आरोप है कि करीब तीन महीने पहले आरोपी ने अपने दोस्त की 16 वर्षीय बेटी को अगवा कर लिया और उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में आरोपी ने कथित तौर पर किशोरी की अश्लील तस्वीरें उसकी मां के मोबाइल फोन पर भेज दीं। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और अलीगढ़ पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेते हुए किशोरी को मुक्त करा लिया।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर में 15 लाख की जमीन बेचने के बाद लापता हुई चार बच्चों की मां, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

हत्या के मामले में भी आरोपी का नाम

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के मुताबिक, आरोपी अलीगढ़ जिले के पिसावा थाना क्षेत्र के बसेरा गांव का निवासी है और वहां का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस का कहना है कि 15 अक्टूबर 2020 को उसने अपने साथियों के साथ कथित तौर पर चार लाख रुपये की सुपारी लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर में भाजपा पार्षद प्रकाश धामी की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद वह जेल गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह मुरादाबाद आ गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अलीगढ़, मथुरा और रुद्रपुर में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़, मादक पदार्थों की तस्करी और आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। किशोरी के मेडिकल परीक्षण और बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराएं जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बरेली में दो सगी बहनें लापता, मां ने लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

महिला से दुष्कर्म और धमकी देने का एक अन्य मामला

इसी बीच, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने का एक अन्य मामला भी सामने आया है। पीड़िता के बेटे की शिकायत के मुताबिक, 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे चंद्र नगर लोकोशेड निवासी राजेश सैनी (48) कथित तौर पर उनके घर में घुसा और उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी ने बेटे की हत्या करने की धमकी दी। घटना से आहत महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Location :  Moradabad

Published :  16 October 2026, 6:11 PM IST

Advertisement