फतेहपुर: पुष्प वर्षा के बीच निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, कस्बेभर में हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगे की जानकारी के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 April 2025, 1:25 PM IST
google-preferred

फतेहपुरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संचलन कस्बे के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर चौक, लालूगंज, बस स्टॉप, थाना मोड़ होते हुए पुनः विकास विद्या मंदिर पर समापन हुआ।

संचलन के दौरान डॉ. हेडगेवार और संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस मौके पर मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ऋतुराज, विभाग प्रचारक आशीष, नगर प्रचारक अनुज, जिला संचालक शैलेंद्र, नगर संचालक महेंद्र, नगर कार्यवाहक गोविंद सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा नेता दीपक वर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, अमौली मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित संघ के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन विवेक उत्तम द्वारा किया गया।

जगह-जगह पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही। संचलन को शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न कराने में प्रशासन की सतर्कता भी देखने को मिली।

Published : 
  • 14 April 2025, 1:25 PM IST