हिंदी
नई दिल्लीः नए कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों ने अब टोल प्लाजा की तरफ अपना रूख कर दिया है।
किसानों ने शुक्रवार रात से ही कई जगहों पर टोल प्लाजा पर कब्जा कर उन्हें टोल फ्री कराना शुरू कर दिया है। किसानों ने गुरुवार को ऐलान किया था कि 12 दिसंबर को जयपुर-दिल्ली हाईवे रोका जाएगा और एक दिन के लिए पूरे देश के टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे।
किसानों के इस ऐलान के बाद देश की कई जगहों पर टोल फ्री हो गए हैं। जानें कहां-कहां पर टोल प्लाजा हुए फ्री
- फरीदाबाद- दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे जिला पलवल के तुमसरा टोल प्लाजा की दो लेन बंद करके किसान धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं।
- करनाल में किसानों ने शुक्रवार देर रात से ही बस्तारा टोल प्लाजा को बंद कर दिया है।
- अंबाला के शंभू टोल प्लाजा को भी किसानों ने आज फ्री करा दिया है।
- दिल्ली-आगरा हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा को फ्री कराए जाने के बाद किसान वहां धरना देकर बैठ गए हैं।
-गाजियााद के दुहाई टोल प्लाजा को भी फ्री करा दिया है।
-जेवर- पुलिस ने किसानों जेवर टोल प्लाजा पर नहीं आने दिया। किसान नीचे सर्विस लेन से ही पुलिस के सामने अपनी मांगें रखकर वापस चले गए हैं।
- उत्तर प्रदेश- शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील क्षेत्र में बंडा रोड पर सबली कटेली टोल प्लाजा पर कब्जे के बाद किसानों ने हर आने-जाने वाले वाहन के लिए टोल फ्री कर दिया।
-मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल को किसानों ने आधे घंटे के लिए टोल फ्री कराया था और एक्सप्रेस-वे के बाजना कट पर बने टोल को करीब एक घंटे से फ्री कर रखा है।
Published : 12 December 2020, 3:21 PM IST
Topics : farmer protest Gaziabad Haryana Toll plaza कृषि कानून गाजियाबाद जयपुर दिल्ली टोल प्लाजा हरियाणा