गोरखपुर दक्षिणांचल में ओवरलोड ट्रेलरों का आतंक; टोल बचाने के खेल से जनता त्रस्त, RTO ने कसी कमर
स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लेकिन अब पूर्व सभासद (नगर पंचायत उनवल) संतोष राम त्रिपाठी, के नेतृत्व में घनश्याम मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस आतंक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने एमएलसी धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।