

बहादराबाद टोल प्लाजा पर लंबे समय से धरना दे रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किसान प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता हुई। जिसमें गन्ना मूल्य वृद्धि, स्मार्ट मीटर वापसी और टोल प्लाजा विवाद जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए थाना अध्यक्ष के तबादले का आदेश भी दिया।
किसानों से मिले सीएम धामी
Haridwar: बहादराबाद टोल प्लाजा पर लंबे समय से जारी किसान आंदोलन को सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली। किसानों की मांगों और समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रतिनिधिमंडल की देहरादून में महत्वपूर्ण वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक रही और मुख्यमंत्री ने कई मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Uttarakhand News: सीएम धामी ने की कैबिनेट बैठक, युवाओं, महिलाओं के लिए ऐतिहासिक फैसले
किसानों का धरना बीते कई सप्ताह से जारी था
बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों का धरना बीते कई सप्ताह से जारी था। किसान गन्ना मूल्य, स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता, और टोल प्लाजा पर किसानों के साथ हुई धक्का-मुक्की जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भाकियू प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए देहरादून आमंत्रित किया। बैठक में भाकियू के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से तैयार ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।
ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगें
इन मुद्दों को उठाया गया
मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से बहादराबाद थाना अध्यक्ष के तबादले का आदेश देते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि किसानों को सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गन्ना किसानों का बकाया जल्द से जल्द भुगतान कराया जाएगा और नए सीजन का मूल्य समय पर घोषित किया जाएगा। साथ ही स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही गई।
सीएम और किसानों के बीच क्या-क्या बात हुई
भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री से हुई बैठक बेहद सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मांगों को समझ रही है और समाधान की दिशा में कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद धरनास्थल पर बैठे किसानों में संतोष और उम्मीद का माहौल देखा गया। भाकियू नेताओं ने कहा कि अगर सरकार जल्द वादों पर अमल करती है, तो आंदोलन समाप्त करने पर विचार किया जा सकता है।