Nainital: अवैध भू-खरीद पर प्रशासन की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 6.088 हेक्टेयर भूमि पर कार्रवाई
नैनीताल में धामी सरकार के सख्त भू कानून के तहत 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर (304 नाली) भूमि राज्य सरकार में निहित की गई। जांच में कृषि, बागवानी, आवासीय और एससी भूमि के नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए। प्रशासन ने भविष्य में भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।