हिंदी
महराजगंज: नगर में हो रहे हाईवे निर्माण के कार्यो में जुटे ठेकेदारों और इंजीनियरों ने पहले लाल निशान लगा कर नगर वालों को हिदायत देते हुए कार्य की गति मंद कर दी थी, लेकिन अचानक कल उनके मनमानी रैवये में रुख बदल गया और पीले रंग के निशान से नगर को उजाड़ने का सिग्नल लगा दिया। अचानक इंजीनियर और ठेकेदारों के बेअंदाजी रवैये से नगर के लोगों में आक्रोश है। अभी बारिश ने कुछ दिन के लिए हाईवे निर्माण कार्य को रोक रखा था लेकिन, जैसे ही बारिश खत्म हुई वैसे ही नगर को उजाड़ने का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार जब कल नगर उजाड़ने के कार्य को तेजी से करते हुए पीला निशान लगाते हुए हनुमानगढ़ी से कोतवाली की तरफ़ बढ़े तो मेंन चौराहे पर एक युवा ने जब कर्मचारियों से बिना नोटिस के कार्य कराने की गतिविधियों का कारण पूछा तो ठेकेदार के कर्मचारी नोकझोंक करने लगे। युवा के उस सवाल का वे कुछ जवाब नहीं दे सके उसके बाद कर्मचारियों के पास कोई ठोस जवाब नहीं था और वे वहां से चुप्पी साधे अपना रास्ता नाप लिया।

युवक से पीले रंग का सीमांकन कर रहे इंजीनियर और ठेकेदारों से नोंक-झोंक हो गई है। बिना किसी नोटिस के बस जुबानी-जंग मुंह से कहकर नगर के लोगों के घर खाली करने को मजबूर कर अपने कार्यो को पूरा करने में इंजीनियर और ठेकेदार बेबस जनता से दबाव बना रहे हैं।
Published : 2 September 2019, 4:25 PM IST
Topics : highway construction Maharajganj red margin uttar pradesh उत्तर प्रदेश पीला निशान महराजगंज लाल निशान हाईवे निर्माण