Fatehpur का ये Toll Plaza लोकल लोगों के लिये होगा फ्री? जानिये ये बड़ा अपडेट

फतेहपुर जनपद में लोकल आने जाने वालो लोगो का टोल माफ़ किये जाने को लेकर बड़ी बैठक हुई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 February 2025, 7:48 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: लोकल आने जाने वालो लोगो का टोल माफ़ किये जाने के संबंध में शुक्रवार कटोघन टोल प्लाजा के पास भाकियू ने बैठक कर टोल के पास से हटाई गई दुकानो को लेकर रोष व्यक्त किया। साथ ही किसानो और लोकल के लोगो का टोल माफ करने की भी मांग की।

भाकियू के तहसील अध्यक्ष सोलंकी सिंह  की अगुवाई में 15 तारीख को होने वाली मासिक बैठक कटोघन टोल में आयोजित की गई। जिसमे नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव खागा को पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें तमाम मुद्दों और चर्चा की गई।

बीते दिनों कटोघन टोल प्लाजा के पास से चाय नाश्ता की दुकानें हटवाई गई थी।जिसके चलते किसानो में काफी गुस्सा है। 5 सूत्रीय मांगों में दुकानें पुनः लगाई जाए। लोकल के लोगो का टोल माफ क़िया जाए।किसानों के साथ सहूलियत से बात की जाए। बुदवन गाँव की तरफ से भारी वाहनों को आवाजाही पर रोक लगाई जाए। 

इस मौके पर बैठक में युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, पप्पू सिंह, सोलंकी सिंह,केपी सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, धनंजय सिंह मौजूद रहे।

Published : 
  • 14 February 2025, 7:48 PM IST